बिहारशरीफ, फरवरी 14 -- शेखपुरा, निज संवाददाता। जिले के कुसुंभा थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाले मुख्य मार्ग से 12 वर्षीय राजा कुमार को बदमाशों ने पकड़कर बाइक पर बैठा लिया और उसे शेखपुरा की ओर ले जाने लगे। किशोर ने हिम्मत दिखाती और बदमाशों के चंगुल से निकलकर भाग निकला। किशोर ने बताया कि कि वह खेत में लगी फसल को देखने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसे बाइक सवारों ने पकड़ लिया और बाइक से कहीं ले जाने लगे। शेखपुरा पहुंचने पर उसने बाइक सवार बदमाश के हाथ मे दांत काटकर भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने उसके पिता झमन बिंद को बुलायाकर उसके हवाले कर दिया। पिता ने सदर थाने में घटना की प्राथमिकी दर्ज करायी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...