मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बस की खड़की से गुटखा की पीक फेंकने पर जब स्कूटी सवार को पड़ा तो उसकी बस के चालक से बहस हो गई। गुस्से में चालक ने खदेड़कर स्कूटी सवार को रौंद डाला। इससे आर्मी जवान सुनील कुमार की मौत हो गई। मृत सुनील के पिता ने दर्ज एफआईआर में यह आरोप लगाया है। 15 दिसंबर को रामदयालु नगर में कांटी के साइन गांव निवासी आर्मी जवान सुनील कुमार उसी बस की चपेट में आ गया था, जिसके चालक से पीक पड़ने पर बहस हुई थी। उसके पिता हरेंद्र चौधरी ने एफआईआर में पुलिस को बताया है कि उसका पुत्र 15 दिसंबर की सुबह पटना ड्यूटी के लिए स्कूटी से जा रहा था। इसी दौरान रामदयलुनगर रेलवे गुमटी के पास रोहित बस के चालक ने खिड़की से पीक फेंका जो सुनील के बदन पर पड़ा। इस पर सुनील ने विरोध किया और बस चालक को बोला। तब बस चालक ने सुनील को...