मैनपुरी, जुलाई 1 -- शहर के होली पब्लिक स्कूल में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कवि पहुंची लाल विशधर, कवि अतर सिंह प्रेमी व पूर्व प्रधानाचार्य सत्यसेवक मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। कवि सत्येंद्र पाठक निडर ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। कवि नवाब सिंह राजपूत नागर की पुस्तक ज्ञान की प्यास का संग्रह काव्य विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। अतिथियों का माल्यार्पण कर प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया गया। कवि रमेश चंद्र चक ने पढ़ा कि सर सर सर सर चक्र चला, कवि उपेंद्र भोला ने सुनाया कि नहीं काशी नहीं मथुरा अयोध्या धाम जाना है, सिया के रूप में माता-पिता को राम माना है। कवि राज किशोर राज ने पढ़ा कि कोई कुछ भी समझे आखिर धरती अपनी माता है। ओउम प्रकाश वर्मा भोगांव ने कहा कि मनुवा लोटौ अपने देश याद रही ना अपने घर की आय फसे परदेश...