गिरडीह, मार्च 29 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जमीन विवाद में घात लगाकर किए गए जानलेवा हमले में पिता की मौत हो गई वहीं पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदडीहा (बेलाटांड़) में शुक्रवार की सुबह घटी। मृतक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बदडीहा निवासी अशोक कुमार भदानी है। वहीं मृतक अशोक का पुत्र अमोद कुमार भदानी गंभीर रूप से जख्मी है। अमोद को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से धनबाद रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में मृतक रेखा देवी के फर्द बयान पर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्राथमिकी में सात रिश्तेदारों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। मुफस्सिल पुलिस ने मामले में त्वारित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में कैलाश राम, शुभम कुमार एवं धीरज कुमार शामिल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.