गिरडीह, दिसम्बर 6 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। पारसनाथ वन प्रक्षेत्र अंतर्गत खुखरा के बदगावां में वन विभाग की टीम ने अवैध आरा मिल को ध्वस्त कर दिया है। वन विभाग ने मौके पर से भारी मात्रा में लकड़ी जब्त की है। विभाग के द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। अवैध आरा मिल के खिलाफ विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। बताया जाता है कि पीरटांड़ प्रखण्ड के सुदूरवर्ती इलाका में अवैध लकड़ी कटाई से लेकर आरा मिल का संचालन किया जा रहा है। माफिया द्वारा जंगलों को उजाड़कर बाजार में बिक्री की जाती है। अवैध लकड़ी का धंधा इलाके में खूब फलफूल रहा है। शुक्रवार को वन विभाग द्वारा अवैध आरा मिल के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है। वन विभाग के पदाधिकारी एस के रवि के नेतृत्व में खुखरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बदगावां में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित अवैध आरा मिल को पकड़ा गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.