कौशाम्बी, दिसम्बर 30 -- चायल तहसील के बथुई गांव में मंगलवार रात नहर के पानी अधिक छोड़ने से ओवरफ्लो गई। जिससे तीन दर्जन किसानों की पचास बीघा फसल डूब गई। मामले की सूचना किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी है। लेकिन, अब तक मौके पर कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा। पानी में फसल डूबने से लाखो रुपये की फसल नुकसान की आशंका है। फतेहपुर के किशुनपुर एकडला पंप कैनाल से निकलने वाली मंझनपुर रजबहा से चायल तहसील के बथुई गांव को आती है। अर्का फतेहपुर, दरियापुर, पवांरा, चंदूपुर, महराजगंज, एकौरा, बंसरा, पिपर कुंडी, भइले गुवारे और बथुई समेत दर्जन भर गांव के किसान नहर में पानी आने पर फसलों की सिंचाई करते है। मंगलवार रात नहर में पानी का बहाव अधिक होने के चलते बथुई गांव के समीप नहर समाप्त होने से ओवरफ्लो गई। इससे बथुई गांव के रेवती रमण तिवारी, दिनानाथ तिवारी...