गया, जनवरी 30 -- नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के ढकनी बी गांव में मेडिकल टेक्नीशियन कुंदन कुमार की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। नीमचक बथानी के डीसीपी प्रकाश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई है। टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर ढकनी बी गांव में छापेमारी कर मामले में संलिप्त सुखदेव चौधरी उर्फ सूर्य देव चौधरी को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर नासिर बीघा फील्ड में छापेमारी कर वीरेंद्र राजवंशी उर्फ वीरेंद्र राम, भोला राजवंशी और सुधीर राजवंशी को गिरफ्तार किया गया। वीरेंद्र राम जगजीवनपुर गांव का रहने वाला है। भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.