गया, मार्च 26 -- नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में पुलिस ने छापेमारी कर पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में नीमचक बथानी थाना के प्रभार में रहे त्रिलोकी नाथ सिंह ने बताया कि बन्डी टोला कल्याणपुर गांव में छापेमारी कर मारपीट और चोरी के आरोपी कर्मेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया। वही बारा टील्हा से मारपीट के आरोपी जीतन राजवंशी को गिरफ्तार किया गया है। मंझौली गांव से मारपीट मामले में तीन महिला मुन्नी देवी, चंचू देवी और लालती देवी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.