मधुबनी, फरवरी 5 -- लखनौर, निप्र। लखनौर थाना पुलिस ने 150 बोतल शराब के साथ एक धंधेबाज को अपने कब्जे में ले लिया। बुधवार को रात्रि गश्ती के क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बथनाहा में एक व्यक्ति शराब बेच रहा है। पुलिस बथनाहा पहुंचे। पुलिस वाहन को देखते ही धंधेबाज भागने लगा। पुअनि परपन कुमार ने पुलिस बलों के सहयोग से धंधेबाज को पकड़ लिया।उनकी निशानदेही पर घर के पीछे से एक बोरी शराब बरामद हुआ। उसमें 300 एम एल का 150 बोतल शराब बरामद हुआ। धंधेबाज की पहचान बथनाहा के स्व देवनारायण पासवान के पुत्र कर्नल पासवान के रुप में हुई है। थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.