अररिया, दिसम्बर 15 -- बथनाहा, एक संवाददाता। बथनाहा थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में मिट्ठू कुमार यादव, पिता संजय यादव, ग्राम श्यामनगर, रोहित कुमार यादव, पिता वीरेंद्र यादव, ग्राम पत्थरदेवा दोनों थाना बथनाहा एव तिलक कुमार साह, पिता शिवानंद साह, ग्राम दक्षिण माहेश्वरी, थाना जोगबनी शामिल हैं। पुलिस द्वारा मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद तीनों को हिरासत में लेकर बथनाहा पुलिस द्वारा विधिसम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। यह जानकारी थानाध्यक्ष राजीव कुमार साहू ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.