अररिया, दिसम्बर 2 -- बथनाहा । एक संवाददाता बथनाहा थाना का नया भवन पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया है। रंग-रोगन और अंतिम सजावट का काम भी पूरा कर लिया गया है। नये भवन का अब उद्घाटन का इंतजार है। पुलिस का नियमित कार्य अब भी पुराने जर्जर भवन में ही हो रहा है। करीब छह करोड़ 20 लाख 46 हजार रुपये की लागत से बने इस आधुनिक भवन में पुलिस बल के लिए सभी आवश्यक आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गयी है। नया भवन, 1960 के दशक में बनाए गए एलबेस्टस शेड वाले पुराने थाना भवन के सटे दक्षिण भूमि पर बना है। कोशी परियोजना से एनओसी मिलने के बाद निर्माण का रास्ता साफ हुआ था। वर्तमान बथनाहा थाना क्षेत्र में सहवाजपुर, भद्रेश्वर, बथनाहा, भटियाही, फेना, डुमरिया, बराटपुर, भवानीपुर, दीपोल, श्यामनगर, सोनपुर, चकोड़वा, गुवारपुचरी, कोचगामा, मधुबनी, पोखरिया समेत कई गांव शामिल हैं। इसम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.