जहानाबाद, नवम्बर 23 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के बतीस भवरिया के समीप से बीते दिन चोरों ने एक व्यक्ति के सड़क किनारे खड़ी बाइक को गायब कर दिया। इस संदर्भ में घोसी थाना क्षेत्र के भखरा के रहने वाले संजय कुमार ने नगर थाने में बाइक चोरी की प्राथमिक की दर्ज कराई है। बताया जाता है कि संजय होरिलगंज में रहते हैं जो शनिवार को अपनी बाइक पर सवार होकर बतीस भवरिया के समीप निजी काम से गए थे और बाइक को सड़क किनारे खड़ी कर दी थी। कुछ देर बाद काम का निपटारा कर जब वह वापस लौटे तो देखा की बाइक गायब है। आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन बाइक का कुछ भी अता-पता है नहीं चल पाया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...