बरेली, फरवरी 13 -- शादी समारोह में बताशे खिलाने से इनकार करने पर आरोपियों ने दो भाइयों पर हमला कर दिया। उनको मारपीटकर घायल कर दिया। किला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली के रावण वाली गली के रहने वाले सनी कुमार के मुताबिक, वह अपने परिवार के लोगों के साथ दोस्त की शादी में सीएल हैरिटेल होटल में गया था। वहां भाई अमित कुमार के साथ बताशे खा रहा था। आरोप है कि वहां शेखर, सरवन, दीपू और उसका जीजा गौरव आ गए। चारों ने उससे बताशे खिलाने को कहा। उसने कह दिया कि वह वेटर नहीं है। इसी बात पर विवाद हो गया और आरोपियों ने अपने साथियों को बुला दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडे से दोनों भाइयों को जमकर मारापीटा। किला थाने में शेखर, सरवन, दीपू और गौरव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.