कुशीनगर, मार्च 28 -- कुशीनगर। त्योहरों पर सफाई रखने के आदेश का असर पडरौना ब्लॉक के बतरौली गांव में नहीं दिख रहा है। पूरे बाजार में नाले का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर पसर गया है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी गुरुवार को इसकी सफाई नहीं करायी गयी, जबकि शुक्रवार को अलविदा की नमाज है। बतरौली गांव में दो सफाईकर्मी नियुक्त हैं, लेकिन बावजूद इसके न तो वो दोनों सफाईकर्मी प्राथमिक विद्यालय या उच्च प्राथमिक विद्यालय की सफाई करते हैं और न ही गांव की बजबजाती हुई नालियों की। बाजार के लोगों का कहना है कि त्योहार के दौरान भी ये सफाईकर्मी न तो अपनी जिम्मेदारी समझते हैं और न ही मुहल्ले की सड़क या नालियों की साफ सफाई करते हैं। पांच दिन से बाजार में गांव की नालियां ओवर फ्लो हो गईं हैं और नालियों का गंदा पानी पूरे बाजार में भर गया है। गुरूवार को प्रभारी एडीओ पंचाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.