चमोली, मार्च 15 -- सिमली क्षेत्र की आराध्य राजराजेश्वरी मां चंडिका देवी की बन्याथ यात्रा बणसोली गांव पहुंची। इस दौरान भक्तों ने पुष्प वर्षा के साथ देवी का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने मां से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद भी लिया। महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली और देवी के जयकारे लगाए। देवी की यात्रा नोसारी से विदा होकर बणसोली गांव पहुंची थी। जैसे ही चंडिका देवी बणसोली गांव में पहुंची तो बालिकाओं सहित ग्रामवासियों ने पुष्प वर्षा कर जयकारों से स्वागत किया। महिलाओं ने कीर्तन भजन करके माता के भजन गाए। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने मां से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद भी लिया। इस अवसर पर देवी के पुजारी कांति गैरोला, ब्रह्मगुरु विशंबरदत सती, शांति गैरोला, मुकेश नेगी, सुनील रावत, प्रियांशु सगोई, दर्शन नेगी, अमन चौहान, दिनेश रावत, मनीष सगोई, पुरेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.