गंगापार, सितम्बर 8 -- तेज रफ्तार से बढ़ रहीं गंगा की बाढ़ की वजह से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का जीना दुश्वार हो गया है। गंगा का बढ़ता जलस्तर देख किसानों को भविष्य को लेकर दिन रात चिंता सताए जा रही है। बुद्धू का पूरवा, महाराजपुर, मोतीलाल का पूरा समेत कई गांवों के किसानों द्वारा खेतों में तैयार की जा रही चरी, धान व हरी सब्जियां गंगा की बढ़ती बाढ़ में समा गई है। मुबारकपुर पूरन कछार के पूर्व ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि अंजीस पटेल ने बताया कि गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण किसानों द्वारा तैयार की जा रही मूली, पालक, परवल, भांटा, धान व चरी के साथ ही अन्य फसलें डूब गई है। जिसके कारण किसानों की परेशानी बढ़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.