संतकबीरनगर, दिसम्बर 9 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में ठंड का असर गहराता जा रहा है। मंगलवार को गलन का असर काफी बढ़ गया। सुबह हल्की गति से चल रही हवाओं के साथ धुंध के असर ने ठंड बढ़ा दी है। नौ बजे के बाद धूप का असर बढ़ा तो लोगों को राहत मिली। दिन में लोग धूप में निकले। ठंड के असर से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। दिसम्बर माह का एक सप्ताह बीत चुका है। गलन भरी ठंड बढ़ रही है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को भी सुबह के समय धुंध छाई रही। वाहन चालक सुबह होने के बाद भी हेडलाइट जलाकर चलते दिखे। कोहरे से दृश्यता पांच सौ मीटर तक घट गई। धुंध के साथ ही हल्की हवाएं चलने से गलन का असर बढ़ गया। लोग ठिठुरते रहे। नौ बजे से धूप का असर बढ़ने से लोगों को राहत मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...