प्रयागराज, फरवरी 19 -- मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद (एमएनएनआईटी) के यांत्रिक प्रौद्योगिकी विभाग के सेमिनार हाल में 'प्रयागराज में पर्यावरण प्रदूषण से बचने के लिए छत पर बने गार्डन एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता' विषय पर गुरुवार को गोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता डॉ. संजय कुमार, निदेशक, जल संसाधन विभाग, उड़ीसा सरकार, ने कहा कि वर्तमान समय में वायु, जल और ध्वनि प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है, जिससे मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण पर गंभीर प्रभाव पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों में छतों पर उद्यान विकसित करना एक व्यावहारिक और प्रभावी समाधान है। रूफटॉप गार्डन तापमान नियंत्रण, वायु गुणवत्ता सुधार, वर्षा जल संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रो. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि तकनीकी संस्थानों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.