कानपुर, दिसम्बर 29 -- दिल्ली के मुकाबले भले ही शहर में वायु प्रदूषण कम हो लेकिन यहां हवा की सेहत फिर लगातार बिगड़ती जा रही है। नेहरू नगर सेंटर पर तो अधिकतम धूल-धुएं के कणों की संख्या शाम को 500 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पहुंच गई। कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा भी अधिक चल रही है। सर्दी से बचाव के लिए जो इंतजाम किए जा रहे हैं वह हवा की सेहत पर भारी पड़ रहे हैं। दिल्ली का एक्यूआई 401 और कानपुर का 114 रहा। नेहरू नगर सेंटर पर शाम छह बजे पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा सीधे 500 पहुंच गई जबकि औसत मात्र 102 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा। एनएसआई सेंटर पर पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 169 और किदवई नगर सेंटर पर इसकी अधिकतम मात्रा 114 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रही। इसका मानक 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहता है। नेहरू नगर सेंटर पर कार्बन मोनोऑक्साइड की अधिकत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.