पटना, मार्च 12 -- जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि जल संकट बढ़ रहा है। यही स्थिति रही तो 2050 तक गंभीर जल संकट ही सकता है। इसलिए जरूरी है कि पानी की बर्बादी रोका जाए। पानी खर्च करने में लोग संयम बरतें। मीठा पानी सीमित है। इसलिए मीठे पानी को संरक्षित रखने की जरूरत है। बुधवार को वह विधान परिषद में विभागीय बजट पर सरकार का पक्ष रख रहे थे। मंत्री ने सदन में जल संसाधन विभाग का 7451.1499 करोड़ का बजट पेश किया। इसके साथ ही लघु जल संसाधन, सूचना एवं जन संपर्क विभाग और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का बजट पेश की गई। जल संसाधन मंत्री ने कहा कि बढ़ती आबादी के कारण जल संकट और बढ़ेगा। केंद्रीय जल आयोग ने भी जल संकट से निबटने के लिए संयम बरतने के लिए कहा है। आने वाली पीढ़ी को जल संकट से बचाने के लिए पानी की बर्बादी रोकने के लिए जन जागरूकता की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.