गंगापार, नवम्बर 3 -- बरसात व मच्छरों के भरमार के चलते समूचे मांडा क्षेत्र में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। मांडा सीएचसी की ओपीडी में मरीजों की संख्या जहाँ पहले औसत डेढ़ सौ होती थी, वहीं अब यह औसत चार सौ मरीजों से ऊपर है। प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों की भरमार है। सोमवार को मांडा सीएचसी के चार ओपीडी में कुल 387 मरीज देखे गये। सीएचसी अधीक्षक डाक्टर अजीत सिंह सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस मेजा में थे। ओपीडी के डाक्टर एसपी गौड़ व रियाजुद्दीन ने बताया कि ज्यादातर मरीज बुखार, सर्दी व खांसी से संबंधित आ रहे हैं। प्लेटलेट्स की कमी के भी दो तीन मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं, जिन्हें इलाज के साथ उचित परामर्श दिया जाता है। उन्होंने बदलते मौसम में लोगों से अपील की है कि फुल शर्ट और हल्के ऊनी कपड़े पहनने शुरु कर दें, त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.