गंगापार, जनवरी 29 -- मौसम में उतार चढ़ाव भोर में बूंदाबांदी, दिन में धूप तथा रात में गलन और शीतलहर होने के चलते मांडा सीएचसी के ओपीडी में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की भरमार होने लगी है। बीपी और शुगर के मरीज भी इस समय काफी एहतियात बरतें। एक पखवाड़े पहले तक दिन में कोहरा और बादल के कारण सीएचसी के ओपीडी में मरीजों की संख्या बेहद कम हो गई थी। पिछले पांच, छह दिनों से दिन में मौसम साफ होने के कारण सीएचसी के सभी ओपीडी में मरीजों की भरमार होने लगी है। औसत दो से ढाई सौ मरीज प्रतिदिन ओपीडी का लाभ उठा रहे हैं। अधीक्षक डा अजीत सिंह ने बताया कि ज्यादातर मरीज सर्दी, खांसी और बुखार से संबंधित सीएचसी में पहुंच रहे हैं। दिन और रात के मौसम में काफी अंतर होने व रात में भीषण ठंडी के चलते सर्दी, खांसी बुखार से ज्यादा पीड़ित सीएचसी पहुंच रहे हैं। अधीक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.