गाजीपुर, जनवरी 8 -- भांवरकोल। पिछले एक पखवाड़े से क्षेत्र में ठंड और घने कोहरे का प्रकोप चरम पर है। सर्द हवाओं और गिरते तापमान ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। इस कड़ाके की ठंड में सबसे अधिक परेशानी किसानों को उठानी पड़ रही है, जो अपनी फसलों को बचाने में जुटे हुए हैं। बेजुबान पशु-पक्षी भी ठंड से बेहाल नजर आ रहे हैं। प्रगतिशील किसान दिवाकर राय, देवेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र कुमार राय और विनोद कुशवाहा ने बताया कि लगातार गिरते तापमान और कोहरे का सीधा असर फसलों के उत्पादन पर पड़ेगा। किसानों का कहना है कि गेहूं को छोड़कर अधिकांश दलहनी और तिलहनी फसलें प्रभावित होंगी। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर के अंत में हुई असमय बारिश से मटर की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई थी, जिसके बाद किसानों ने सब्जी मटर की दोबारा खेती की। अब तापमान में लगातार गिरावट से उसकी वृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.