सहरसा, दिसम्बर 29 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। शहर में अतिक्रमणकारियों का मनोबल इस कदर बढ़ चुका है कि अब वे कानून के सबसे मजबूत प्रतीक सदर थाना के गेट पर ही बेखौफ कब्जा जमाए बैठे हैं। थाना के मुख्य प्रवेश द्वार के दोनों ओर अवैध दुकानों और ठेलों की कतार लग चुकी है। हालत यह है कि आम लोगों का आना - जाना तो दूर, पुलिसकर्मियों को भी थाना परिसर में वाहन ले जाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ती है। थाना गेट के आसपास सब्जी, चाय, पान, नाश्ता, फल और अन्य अस्थायी दुकानों ने स्थायी रूप ले लिया है। दिन चढ़ते ही यह इलाका बाजार में तब्दील हो जाता है। कई बार पुलिस जीप या अन्य वाहनों को अंदर ले जाने के लिए दुकानदारों से रास्ता खाली कराने की नौबत आ जाती है। आपात स्थिति में यह अतिक्रमण किसी बड़े हादसे या कानून - व्यवस्था की गंभीर समस्या का कारण बन सकता है। चौंका...