गंगापार, फरवरी 10 -- कोरांव/गिरगोंठा। रविवार को कोरांव के बेलन मुख्य नहर के बढ़वारी पुल से पड़ोस के एक बारात में जा रही दो कारों के नहर में गिरने के बाद हुई दो युवकों की मौत से दुखी विधायक राजमणि कोल ने मंगलवार को लखनऊ में राष्ट्रीय लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को पत्र सौंपा। पत्र में कहा गया है कि प्रतिवर्ष इस पुल से कई हादसे होते रहते हैं जिसे तत्काल कोरांव-ड्रमंडगंज मार्ग पर बने इस तिरछे पुल को सड़क की सिधाई में करने का अनुरोध किया है। सपा के वरिष्ठ नेता एव जिला पंचायत सदस्य सोम दत्त सिंह ने भी राज्यपाल को संबोधित पत्र में तत्काल नए पुल को बनाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...