शाहजहांपुर, फरवरी 23 -- 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के पर्व पर प्रयागराज में महाकुंभ का अंतिम अमृत स्नान करने को लेकर शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर फिर से श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ना शुरू हो गई है। रविवार को भी सुबह से शाम तक प्लेटफार्म पर भीड़ उमड़ी रही। दोपहर बाद त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन आने के बाद सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जनरल कोच में चढ़ने को लेकर धक्का मुक्की होने लगी। करीब पांच मिनट बाद ट्रेनों के सभी कोच फुल हो गए। कोच के अंदर सीट को लेकर श्रद्धालुओं में बहस होने लगी। करीब पांच मिनट तक ट्रेन रुकने के बाद रवाना हुई। भीड़ के चलते कई बुजुर्ग ट्रेन में चढ़ने को रह गए। वहीं शाम तक प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ फिर से बढ़ने लगी। बरेली से चलकर प्रयागराज के फाफामऊ तक जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन आने के बाद सैकड़ों की संख्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.