मुजफ्फर नगर, जनवरी 16 -- शहर में बढते प्रदूषण को कम करने के लिए नगर पालिका परिषद के द्वारा अच्छी पहल की गई है। नगर पालिका के द्वारा करीब एक करोड रुपए खर्च करते हुए तीन एयर मिस्ट टावर लगाए गए है। यह एयर मिस्ट टावर जिला अस्पताल, कम्पनी बाग और गांधी पॉलिटेक्निक के समीप लगाया गया है। तीना एयर मिस्ट टावर में सेंसर लगे हुए हैं जो वायु प्रदूषित होने पर स्वयं संचालित हो जाएगे। नगर पालिका ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि बढते प्रदूषण को कम करने के लिए शहर में तीन एयर मिस्ट टावर दिल्ली के कम्पनी के द्वारा लगाए गए है। उक्त तीनों मिस्ट टावर के लिए जीएसटी सहित एक करोड़ रुपये का टेंडर निकाला गया था। दिल्ली की कम्पनी के द्वारा जिला अस्पताल, कम्पनी बाग, गांधी पॉलिटेक्निक में एयर मिस्ट टावर लगाए गए है। उन्होंने बताया कि इसमें से पानी की महीन बूंदे निकलती ह...