गुड़गांव, दिसम्बर 16 -- गुरुग्राम। प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने से बच्चों की सेहत पर असर पड़ने की आशंका बनी हुई है। इसे देखते हुए जिले के कई स्कूलों ने अपनी दिनचर्या में बदलाव किए हैं। ताकि बच्चों को सुरक्षित रखना और उन्हें प्रदूषित हवा के संपर्क में आने से बचाया जा सके। अब कई स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा खुले मैदान के बजाय कक्षाओं में कराई जा रही है। ताकि बच्चे अपनी-अपनी कक्षा में ही रहकर दिन की शुरुआत कर सकें। इससे सुबह के समय प्रदूषित हवा में बाहर खड़े रहने की मजबूरी खत्म हो गई है। केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. नीलिमा कामराह ने बताया कि फिलहाल आउटडोर गतिविधियों को सीमित किया गया है। बच्चों के लिए इंडोर खेल और रचनात्मक गतिविधियों की व्यवस्था की गई है, जिनमें शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और शूटिंग जैसी गतिविधियां शामिल...