चंदौली, अप्रैल 23 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। अप्रैल महीने के आखिरी में गर्मी लोगों को बेहाल करने लगी है। तापमान बढ़ने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। लगातार पारा चढ़ने से घर से लेकर बाहर तक गर्मी से लोग बेहाल हैं। मंगलवार को भी अधिकतम 42 डिग्री और और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे स्कूली बचों से लेकर राहगीरों और यात्रियों को काफी मुश्किल उठानी पड़ रही है। लोग जैसे तैसे आवागमन कर रहे हैं। सोमवार को जिले का पारा अधिकतम 42 डिग्री और और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मंगलवार की सुबह से ही तीखी धूप निकलने से सुबह 11 बजे तक अधिकतम तापमान करीब 39 से 40 डिग्री के करीब पहुंच गया था। दोपहर 12 बजे के बाद तो मौसम और तल्ख हो गया। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाएं चलने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.