बांका, मार्च 6 -- बांका, निज प्रतिनिधि। मौसम में हो रहे बदलाव का सीधा असर कृषि पर पड रहा है। इस बार पिछले साल की तुलना में फरवरी का महीना काफी गर्म रहा। इस महीने में मौसम का तापमान दो से तीन डिग्री अधिक रहने की वजह से उसका प्रभाव रबी फसलों के साथ ही आम के मंजर पर भी पडा है। इसका खास कर गेहूं के फलन और आम के मंजर पर देख रहा है। मौसम के बढते तापमान से गेहूं के दाने सिकुडने लगे हैं, जिससे इसका उत्पादन दर घटने की संभावना है। जबकि मार्च के शुरूआती दौर में ही मौसम का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है। यहां मंगलवार को मौसम का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्शियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्शियस रहा। ऐसे में बढती गर्मी से आम के मंजर झडने लगे हैं और उसमें मधुआ और लाही कीट का प्रकोप बढने लगा है। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक आम के मंजर के मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.