जमशेदपुर, जनवरी 19 -- जमशेदपुर। बिरसानगर भाजपा मंडल अध्यक्ष बापन बनर्जी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को थाना प्रभारी से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नशाखोरी, अवैध कारोबार, चोरी-डकैती और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की बढ़ती घटनाओं का उल्लेख किया गया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि लगभग हर जोन में अवैध लोहा टाल संचालित हैं। साथ ही पूजा-पर्व के नाम पर जुआ और अवैध खेलों के आयोजन से युवाओं में अपराध बढ़ रहा है। मंडल ने सख्त कार्रवाई कर कानून-व्यवस्था बहाल करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.