जमशेदपुर, अप्रैल 20 -- जमशेदपुर। भारतीय प्रजापति हीरो ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति ने जमशेदपुर में हाल के दिनों में बढ़ते अपराधों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि शहर में चोरी, लूटपाट और राहगीरों के साथ हो रही बदसलूकी की घटनाएं आम जनता में भय का माहौल बना रही हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि शहर में सघन पेट्रोलिंग, निगरानी के साथ साथ अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की जाए, जिससे उनका मनोबल तोड़ा जा सके और नागरिकों में सुरक्षा की भावना फिर से स्थापित हो सके।उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय प्रजापति हीरो ऑर्गेनाइजेशन समाज के हर वर्ग के साथ खड़ा है और प्रशासन को सहयोग देने के लिए तत्पर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.