बोकारो, फरवरी 15 -- बेरमो। भीम आर्मी बोकारो जिलाध्यक्ष गोवर्धन रविदास ने कहा कि देवघर के मधुपुर में संजय दास की हत्या राज्य सरकार और कानून व्यवस्था के लिए शर्म की बात है। अनुसूचित जाति से आने वाले सरकारी विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सह समाजसेवी पूर्व जिप सदस्य के पति को विद्यालय से घर आते समय बम मारकर हत्या की घटना अति निंदनीय है। अपराध और अपराधी झारखंड में बेलगाम हो चुके हैं। कानून और पुलिस प्रशासन का डर खत्म हो चुका है। अपराधियों की गिरफ्तारी तुरंत करें वरना जोरदार आंदोलन किया जायेगा। आए दिन हत्या चोरी की लगातार घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। लोग दहशत में जीने को मजबूर हो गए हैं। खासकर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोग पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं। कोडरमा जिला में रविदास जयंती के दिन रविदास मंदिर में पूजा करने रहे जा रहे रविदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.