लोहरदगा, जनवरी 2 -- लोहरदगा, संवाददाता। हिंडाल्को के सीएसआर विभाग द्वारा लोहरदगा में ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों के बीच शुक्रवार को कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण के दौरान माइन्स एंड मिनरल्स अध्यक्ष बिजेश कुमार झा मौजूद रहे। हिंडाल्को सरोज महिला मंडल की अध्यक्षा भारती झा की अगुवाई में कंबल का वितरण किया गया। मौके पर बीके झा ने कहा कि बढ़ती ठंड में जरूरतमंदों के बीच ठंड से बचाव के लिए यह सराहनीय पहल है। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष खान शत्रुजीत कुमार, महाप्रबंधक खान राजेश रंजन अंबष्ट एवं प्रदीप भालेकर, महाप्रबंधक सेफ्टी अजय पांडेय, सहायक महाप्रबंधक एचआर चिन्मय दास, सीएसआर प्रमुख नीरज कुमार, प्रबंधक सुशील कुमार, सहायक प्रबंधक शोभारानी मोहंती, सीएसआर अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में रेणु सिंह, पूनम वशिष्ट, शिल्पा ठाकरे, किरण लिलहरे, रति बोचीवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.