रुडकी, दिसम्बर 19 -- नारसन, संवाददाता। कई दिनों से पड़ रहे पाले के कारण तापमान में काफी गिरावट आ गई है। ठिठुरन बढ़ने से लोग घर से बाहर निकलने से बच रहे है। खेती-बाड़ी पर भी इसका असर देखा जा रहा है। शुक्रवार को इलाके में सुबह से दोपहर तक कोहरा छाया रहा। इसके अलावा खेतों में पाले का भी असर भी देखा गया। इसकी वजह से ठंड काफी ज्यादा बढ़ गई है। बुजुर्ग आंनद सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से ठंड तेजी के साथ बढी है। ऐसे में वह घर से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। अत्यधिक ठंड में बाहर निकलने पर दिल के मरीज को भी खतरा रहता है। इसलिए ठंड बढ़ने पर मॉर्निंग वॉक को भी पिछले कुछ दिन से बंद कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.