कानपुर, जुलाई 11 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में शुक्रवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। युवाओं को एक निष्पक्ष और आशावान दुनिया में अपने मनचाहे परिवार बनाने के लिए सशक्त बनाना विषय पर चर्चा हुई। मुख्य वक्ता डॉ. गौतम ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस हमें बढ़ती जनसंख्या के साथ आने वाली जिम्मेदारी की भी याद दिलाता है। मानव पूंजी, आर्थिक क्षमता बढ़ने के साथ पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, खाद्य असुरक्षा और संसाधनों की कमी पर ध्यान देना पड़ेगा। सह निदेशक डॉ. अंजू दीक्षित ने विश्व जनसंख्या दिवस-2025 की थीम और महत्व के बारे में बताया। यहां विभागाध्यक्ष डॉ. दुर्गेश सिंह, डॉ. प्रदीप आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.