बरेली, मई 11 -- मौसम में हो रहे बदलाव और बढ़ती गर्मी से बीमारियों का हमला तेज हो गया है। बीते कई दिनों से तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। इसका असर सेहत पर पड़ रहा है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में 81 केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। इसके साथ ही त्वचा की बीमारी वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। स्वास्थ्य मेले में 103 बच्चों को बुखार और पेट दर्द की दवा दी गई। सीएमओ डॉक्टर विश्राम सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में शिविर लगाकर पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। साथ ही लोगों को मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.