उरई, फरवरी 11 -- उरई। राज्य सरकार के बजट में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को पिछले साल की अपेक्षा इस बार 15% बढ़कर बजट में धनराशि मिली है। सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए 37,956 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। बजट में अधिक धनराशि मिलने से जिला अस्पताल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा और मरीजों को बेहतर सुविधाओं के साथ इलाज के लिए अच्छी सेवाएं मिलेंगी। बजट में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण का ध्यान दिया गया है। इसको लेकर स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राज्य सरकार के बजट की सराहना करते हुए खुशी व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...