बागपत, नवम्बर 8 -- बडागांव धर्मनगरी में भक्ताम्बर तीर्थ दिगम्बर जैन मंदिर के प्रांगण में रविवार से भव्य पंचकल्याण प्रतिष्ठा महामहोत्सव में देशभर से बडी संख्या में जैन धर्मावलम्बी शामिल होंगे। शनिवार को मुनि प्रणम्य सागर महाराज ने ससंघ मंगल प्रवेश कर लिया। आयोजक समिति के अभिमन्यु जैन, सुभाष जैन ने बताया कि नौ और दस नवम्बर को गर्भ कल्याणक, 11 नवम्बर को जन्म कल्याणक, 12 नवम्बर को तप कल्याणक, 13 नवम्बर को ज्ञान कल्याणक और 14 नवम्बर को मोक्ष कल्याणक अनुष्ठान होंगे। चतुर्थ काल सम गुरूकुल की स्थापना की जाएंगी। अर्हं वेदी की दिव्य रचना होगी। 108 जिन मंदिरों का अलौकिक स्वरूप होगा। जिसमें अकृत्रिम कृत्रिम जिनालय की अद्वितीय रचना होगी। बताया कि छह दिन तक चलने वाले कार्यक्रम में देश भर से लाखों धर्मालम्बी और संत शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.