बागपत, जनवरी 27 -- बड़ौत। सिंचाई विभाग की घोर लापरवाही का खामियाजा अर्जुनपुरम के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। रजवाहे का पानी ओवरफ्लो होने से घरों, रास्तों में पानी भर गया। पानी इतना भरा कि लोगों के घरों की नींव और दीवारें दरक गई। दरअसल, काफी समय बाद पूर्वी यमुना नहर और इससे जुड़े रजवाहों में पानी छोड़ा गया था। पूर्वी यमुना नहर में सूप गांव के पास पटरी टूटने से सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न हो गए। वहीं बड़ौत में बावली रजवाहा के ओवरफ्लो होने से अर्जुनपुरम कालोनी जलमग्न हो गई। लोगों के घरों, रास्तों पर कई फीट तक पानी भर गया। रविवार की देर रात्रि पानी आना शुरू हुआ था जो सोमवार दोपहर तक जारी रहा। अमित कुमार पुत्र राममेहर सिंह के घर की नींव व अंदर इतना पानी भर गया कि दीवार और घर का फर्श नीचे धंस गया। घर में लगी टाइल्स तक टूट गई। डरे सहमे परिजन घरों से बाहर ...