बागपत, जनवरी 10 -- बड़ौत। शहर में नगर पालिका द्वारा अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत विद्युत पोल पर लगे होर्डिंग उतरवाए गए। दोबारा पोल पर होर्डिंग लगाए जाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, अभियान के चलने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। नगर में लोगों के द्वारा प्रचार प्रसार हेतु अनधिकृत रूप से बिजली के खंभों पर होर्डिंग लगाए गए थे। जिसकी क्षेत्र के लोगों द्वारा लगातार शिकायत की जा रही थी। शनिवार को नगर पालिका प्रशासन द्वारा मामले पर संज्ञान लिया गया और होर्डिंग हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान नगर के गांधी रोड, गुराना रोड, नेहरू रोड, महावीर मार्ग, मुख्य बाजार में अनाधिकृत रूप से लगाए गए होर्डिंग हटाए गए। जिनके हटाने से जहां प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त हुई, वही दुर्घटना होने की आशंका भी कम हुई है। अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तोगी ने बताया कि किसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.