बागपत, जनवरी 7 -- बड़ौत। बड़ौत क्षेत्र की वर्षों पुरानी जाम की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान के प्रयासों के चलते बड़ौत-छपरौली यमुना नहर के दाईं ओर सड़क निर्माण की परियोजना को शासन से मंजूरी मिल गई है। यह सड़क बड़ौत-छपरौली नहर से औद्योगिक पुलिस चौकी तक यमुना नहर के दाएं तरफ बनाई जाएगी। परियोजना स्वीकृत होने से यह मार्ग बड़ौत बाईपास के रूप में काम करेगा। बाहरी और भारी वाहनों का आवागमन सीधे इस सड़क से होगा, जिससे शहर के भीतर ट्रैफिक का दबाव काफी कम हो जाएगा। इससे बड़ौत शहर को जाम से निजात मिलेगी और लोगों का आवागमन सुगम होगा। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने परियोजना की स्वीकृति का स्वागत किया है। उनका कहना है कि यह सड़क बड़ौत के विकास के लिए बेहद जरूरी थी। औद्योगिक क्षेत्र को भी इससे लाभ मिलेगा। माल ढुलाई आसान हो...