प्रयागराज, मार्च 8 -- महाकुम्भ के लिए चयनित काम का अगला चरण होली के बाद शुरू होगा। इस क्रम में हनुमान मंदिर कॉरिडोर का काम होगी। फेज दो में मंदिर गर्भगृह, शिखर और मंडप का काम होना है। प्रयागराज में महाकुम्भ के आयोजन के पहले विभिन्न मंदिरों के भव्य कॉरिडोर के निर्माण का कार्य किया गया था। इसी क्रम में प्रयागराज विकास प्राधिकरण बड़े हनुमान मंदिर के कॉरिडोर का भी निर्माण करा रहा था। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के मुख्य अभियंता नवनीत शर्मा ने बताया कि महाकुम्भ के स्नान पर्वों के चलते कॉरिडोर का निर्माण दो फेज में करने का निर्णय लिया गया था। जिसके तहत महाकुम्भ के पहले फेज-1 में बड़े हनुमान मंदिर के दोनों ओर विशाल द्वार और ऊंची प्राचीरों से घिरे विशाल प्रांगण का निर्माण किया गया। फेज-दो का निर्माण कार्य होली के बाद शुरू हो जाएगा। इसे दो-तीन महीने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.