गंगापार, नवम्बर 21 -- नगर पंचायत शंकरगढ़ में बड़े वाहनों की आवाजाही से शुक्रवार को रेलवे क्रॉसिंग से लेकर लंबा जाम लग गया। इससे नगर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। उत्तर मध्य रेलवे स्टेशन शंकरगढ़ के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर हैवी वाहनों के गुजरने से अक्सर भीषण जाम लगता है। क्रॉसिंग से गुजरने वाले स्कूली वाहनों, एम्बुलेंस, नौकरी पेशे वाले कर्मचारियों व छात्र छात्राओं को काफी परेशानी होती है। नगर पंचायत अधिशासी शंकरगढ़ द्वारा जिलाधिकारी को इस आसय का दिए गए पत्र पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नगर से हैवी वाहनों के गुजरने पर रोक लगाए जाने का आदेश भी जारी किया परंतु वह भी केवल कागज तक ही सीमित रह गया। शिवराजपुर से नारीबारी तथा नारीबारी से शिवराजपुर की ओर इसी रेलवे क्रॉसिंग से होकर भारी वाहन गुजरते हैं। इससे भीषण जाम लग जाता है। कभी ...