शाहजहांपुर, फरवरी 13 -- पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और कैरियर जागरूकता के लिए भव्य कैरियर मार्गदर्शन मेले का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानाचार्या सोनिया गुप्ता ने किया, जबकि संचालन और नोडल दायित्व नेहा मिश्रा ने निभाया। कार्यक्रम में शिक्षाविद, प्रशासनिक अधिकारी, उद्यमी और विधि विशेषज्ञ शामिल हुए, जिन्होंने छात्राओं को विभिन्न करियर विकल्पों और अनुभवों से अवगत कराया। मुख्य अतिथि सीओ सिटी ज्योति यादव ने छात्राओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प से बड़े लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि बड़े लक्ष्य के लिए साहस की जरूरत होती है। विमला वर्मा, पारुल गुप्ता, अमिता कनौजिया, आशा दीक्षित, आस्था वर्मा, शशि सुमन, प्रीति छाबड़ा, ज्योति गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, तूबा खानम, इशिका,विजया, पि...