लखनऊ, मई 9 -- ज्येष्ठ मास का पहला बड़ा मंगलवार 13 मई को होगा। इस अवसर पर लखनऊ शहर में हजारों श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। जगह-जगह भंडारे लगाए जाते हैं, जिसमें लोग श्रद्धा भाव से भोजन वितरण करते हैं। ऐसे में नगर निगम लखनऊ ने इस आयोजन को सुव्यवस्थित और स्वच्छ बनाए रखने के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। महापौर सुषमा खर्कवाल के निर्देश पर नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शहरवासियों से अपील की है कि जहां कहीं भी भंडारे का आयोजन किया जाए, उसकी सूचना कम से कम 24 घंटे पहले नगर निगम के कंट्रोल रूम नंबर 1533 पर जरूर दें। इससे नगर निगम की टीम उस स्थान पर समय रहते पहुंचकर भंडारे से पहले और बाद में सफाई की व्यवस्था कर सकेगी। हनुमान सेतु, अमीनाबाद हनुमान मंदिर, अलीगंज का नया और पुराना हनुमान मंदिर, छाछीकुआं चौराहा, हजरतगंज आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.