सिद्धार्थ, मई 28 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत बिस्कोहर स्थित पुलिस चौकी परिसर में ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार को धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही सुंदरकांड पाठ शुरू हुआ, जो भक्तिमय माहौल के बीच घंटों चला। इसके बाद भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय समाजसेवियों और पुलिसकर्मियों की सहभागिता से किया गया। इससे क्षेत्र में सामाजिक समरसता और आस्था का संदेश गया। आयोजन में स्थानीय थाना प्रभारी मृत्युंजय पाठक के साथ पुलिस चौकी प्रभारी सुधीर त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्रेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.