गाजीपुर, दिसम्बर 21 -- दुल्लहपुर। क्षेत्र के ग्राम सभा हरदासपुर कला रविकांत चौबे की रविवार को मौत हो गयी। वह अपने बड़ा पुत्र सुभाष चौबे के साथ रहते थे। पिता के मौत की सूचना मिलने के बाद छोटा पुत्र सुजीत चौबे ने बहलोलपुर चौकी पर तहरीर देकर बड़े भाई पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। चौकी इंचार्ज सर्वजीत यादव ने बताया कि हरदासपुर कला गांव निवासी रविकांत चौबे अपने बड़े बेटे सुभाष चौबे के साथ गांव पर ही रहते थे। जबकि छोटा बेटा सुजीत चौबे जखनिया में रहता है। मौत से पूर्व रविकांत चौबे ने अपनी सारी चल अचल संपत्ति सुभाष के नाम कर दिया था। हालांकि सुजीत के आरोप पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.