रामपुर, फरवरी 11 -- बिलासपुर। बड़े भाई ने छोटे भाई को चाकू मारकर लहुलुहान कर दिया। पुलिस ने घायल का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार की दोपहर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुलिस के साथ मेडिकल परीक्षण कराने आए रूद्र-बिलास चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोकुलनगरी निवासी घायल अर्शदीप पुत्र अर्जुन सिंह ने बताया कि वह और उसका बड़ा भाई उत्तराखंड के जिला उधमसिहनगर के किच्छा में पल्लेदारी का काम करते हैं। बीते सोमवार की रात करीब एक बजे वह नाइट ड्यूटी कर रहा था। तभी उसका भाई शराब का सेवन कर उससे झगड़ा करने लगा। आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो, भाई ने उत्तेजित होने के बाद उसके हाथ और पीठ आदि दो जगह पर चाकू से वार कर दिया। जिससे वह लहुलुहान हो गया और उसकी चीख-पुकार मच गई। सूचना पर अन्य मजदूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.