रांची, फरवरी 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। कोलकाता के रहने वाले रविंद्र कुमार सिंह ने अपने बड़े भाई और भतीजा पर मारपीट और लूटपाट करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में रविंद्र ने बड़े भाई अखिलेश सिंह, भतीजा कुमार क्षितिज और कुमार कुणाल के खिलाफ सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। रविंद्र ने पुलिस को बताया कि 22 फरवरी को उनके पिता राजेंद्र प्रसाद सिंह की मृत्यु हो गयी थी। उनके दाह संस्कार में शामिल होने के लिए वह कोलकाता से रांची आए। मगर पता चला कि उनके पिता का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जब वह अपने बड़े भाई से पूछने के लिए उनके घर गए तो आरोपियों ने उन्हें जमकर पिटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...